शोभायात्रा का किया स्वागत
देहरादून। बिजनेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन देहरादून द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन व प्रसाद वितरण पूर्ण हर्षोल्लास के साथ अपने कार्यालय 25 तिलक रोड़, देहरादून पर किया गया। प्रधान नवीन गोयल एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पवित्र ज्योत की पूजा अर्चना की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में हौज़री डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रधान विवेक सिंघल एवं सचिव राकेश बजाज व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी उपस्थित रहकर पवित्र ज्योत की आरती व पूजा की। बिजनेस एंड सर्विस एसोसिएशन (रजि) देहरादून की ओर से नवीन गोयल, आशीष मित्तल, सौरभ भटनागर, यश गर्ग, मोहित मित्तल, नितिन अरोड़ा, अंकित अरोड़ा, विभोर गोयल, मनीष गुप्ता, जागृत गोयल, सुमेश भाटिया, अंकुश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
