काशीपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर बांटे औषधीय पौधे

काशीपुर। शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने औषधीय पौधों का वितरण किया। फाउंडेशन ने इंसुलिन, अशोक की छाल, करी पत्ता, रामा तुलसी आदि औषधीय पौधों का वितरण द्रोणा सागर तीर्थ पर किया। पौधों के वितरण से पहले हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया और हनुमान चालीसा व आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने की। संस्था के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने संस्था का उद्देश बताते हुए जनता को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हरियाली के प्रति जागरूक किया। कहा कि संस्था पौधे वितरण, पौध रोपण एवं अन्य माध्यमों से हरियाली के प्रति जागरूकता अभियान चलाती रहती है। नूपुर गुप्ता ने इंसुलिन के पौधे के बारे में बताते हुए कहा कि इनके पत्तों की चटनी 15 दिन तक लेने से मधुमेह की बीमारी में काफी आराम मिलता है। साथ ही अर्जुन की छाल के कोमल पत्ते के सेवन से हृदय का घबराना कम होता है। कार्यक्रम के अंत में शशिकांत गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मनोज डोबरियाल, एससी जोशी, आरसी त्रिपाठी, अशोक चावला, आनमोल अग्रवाल, विष्णु गोस्वामी, गीता चौहान, अपूर्व मेहरोत्रा, दर्वेश्वर प्रसाद, उपदेश कुमार, मुकुल बंसल, आभा बंसल, सिमरन, शिति गुप्ता, पंडित दर्वेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया और सभी से हरियाली बनाए रखने एवं पौधरोपण की अपील करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *