कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रुड़की सिविल हॉस्पिटल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही हॉस्पिटल प्रांगण में पौधरोपण किया। कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रुड़की सिविल हॉस्पिटल में स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान भी किया। रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के कलीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही।इस अवसर पर राजकुमार सैनी, श्रवण गोस्वामी, भूषण त्यागी, मकसूद हसन, कमलेश कुमार, सुधीर शांडिल्य, सुशील कश्यप, गौरव प्रधान, शकील अहमद, भानु प्रताप, राहुल सैनी, मोहम्मद आरिफ, मुनव्वर, मंजू कश्यप, शोभा भटनागर, पंकज सिंघल, डॉ.अब्दुल कादिर कुरैशी, लाज वर्मा, सुभाष सैनी और राजेंद्र बॉडी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *