डिपो विलय के स्थगन के प्रयासों के लिए विधायक का जताया आभार
अल्मोड़ा। रानीखेत डिपो के भवाली में विलय संबंधी आदेश के स्थगन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए परिवहन निगम रानीखेत डिपो के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने विधायक की भूमिका की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराते हुए इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। रानीखेत आगमन के दौरान शनिवार को डिपो कार्यालय पहुंचने पर रोडवेज कर्मियों ने विधायक डॉ. नैनवाल का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक डॉ. नैनवाल ने कर्मचारियों को आश्वास्त किया कि रानीखेत डिपो का अन्यत्र विलय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार जोशी, मनोहर सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी, लाल सिंह फर्त्याल, जयराम, ललित बोरा, सुनील परिहार, रविंद्र सिंह बजेठा, अशोक अधिकारी, हरीश बुधानी, गुंजन उपाध्याय, नरेंद्र सिंह महरा, हेमवती नंदन जोशी, भुवन चंद्र शर्मा, लोकपाल सिंह महरा सहित डिपो के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
