आग में झुलसकर दो मवेशियों की मौत

रुड़की  डाडा जलालपुर निवासी एक व्यक्ति की पशुशाला में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। विधायक ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। डाडा जलालपुर गांव निवासी इखलाख की पशुशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देखकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई। जबकि एक पशु का उपचार किया जा रहा है। विधायक ममता राकेश ने गांव में जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीण को मदद का आश्वासन भी दिया। हल्का लेखपाल और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने भी नुकसान की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *