7 पेटी शराब पकड़ी
चमोली। कोतवाली चमोली पुलिस ने नंदप्रयाग घाट रोड पर सोमवार की रात्रि को चैकिंग के दौरान 7 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। चमोली पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब बरामद कर उस वाहन को सीज कर दिया गया है। जो अवैध शराब ले जाने में प्रयोग किया जा रहा था। अभियुक्त मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुते एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही जा रही है।
