दो नवीन सिंचाई परियोजनाओं के पूरा होने से 2.50 लाख कृषक लाभान्वित होगें

लखनऊ,

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित नवीन सिंचाई परियोजना कनहर से जनपद सोनभद्र में सूखाग्रस्त आदिवासी बहुल्य क्षेत्र दृद्धी एवं राबर्टसगंज तहसील में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर 35467 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी तथा 53000 कृषक लाभान्वित होगें।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार उमरहठ पम्प नहर परियोजना से जनपद कानपुर, देहात में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा है परियोजना पूर्ण होने पर 19630 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 1,97,000 कृषक लाभान्वित होगें।
सिंचाई विभाग द्वारा इन दोनो नवीन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा हैं। राज्य सरकार इनको जल्दी से जल्दी पूरा कराकर किसानों को भरपूर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *