सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई

अल्मोड़ा। क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा के बैनर तले नगर के नरसिंह मैदान में सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। रविवार को उद्घाटन मुकाबले में बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई। जिला लीग का कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। भरत अधिकारी, रितिक प्रतियोगिता के निर्णायक और नकुल, चिराग ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद सिंह बिष्ट, संजय मेहरा, धीरेंद्र बिष्ट, सदस्य दीपक मेहरा, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, पुष्कर अधिकारी, चंदन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *