जंगल की आग बुझाने पर 8 युवा सम्मानित
पिथौरागढ़। कुच्चा गांव के युवाओं को जंगल की आग बुझाने पर सम्मानित किया गया। रविवार को एक होटल में ललित मेहता, अमित मेहता, शुभम मेहता, श्याम सिंह मेहता, करन मेहता, मुकुल मेहता, भूपेश मेहता, गौरव मेहता को पौंधे व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डे, डॉ.गुरुकुलानंद कच्चाहारी, डॉ.पंकज जोशी, दिनेश गुरुरानी, रेंजर दिनेश जोशी, डीएन भट्ट, महेश मखौलिया, रेखा जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
