माइग्रेशन गांवों में तैनात होंगे स्वास्थ्य कर्मी

पिथौरागढ़। सीमांत के माइग्रेशन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेंगी। पहली बार माइग्रेशन गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी, जिसका लाभ यहां के ग्रामीणों को मिलेगा। इन गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रोस्टरवार होगी। मुनस्यारी के 12 माइग्रेशन गांवों में जल्द स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। इसकी शुरुआत माइग्रेशन गांव बुर्फू के स्वास्थ्य केंद्र से होगी। आगामी 15 मई से यहां स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य 11 गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। मर्तोलिया ने कहा विभाग रोस्टरवार इन गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करेगा। कहा निश्चित तौर पर अब माइग्रेशन वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *