एनयूजेआई का होगा 14से हल्द्वानी में दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन

पिथौरागढ़। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(इंडिया) का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन हल्द्वानी में होगा। रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील खत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 14-15 मई होने जा रहे प्रांतीय सम्मेलन में देश भर से 300 से अधिक पत्रकार शिरकत करेंगे। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *