दस पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र में पुलिस ने दस पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। सोमवार को एसआई जसवीर सिंह और एसआई प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त तौर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नाघर तिराहे के समीप जीप संख्या यूके05बी 7478 को रोका। जांच के दौरान जीप से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महतगांव रसियापाटा निवासी पूरन सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जीप को सीज किया है।
