पचास ली. कच्ची शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलभट्टा पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार देर रात पुलभट्टा पुलिस ग्राम शहदौरा से अलीनगर को जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम बहुनगर, सिरसा नौला बहेड़ी के पास से पुलिस को 50 लीटर. कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *