भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की बैठक
चम्पावत। टनकपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सीएम धामी को जिताने का संकल्प दिलाया।
शनिवार देर शाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन के नेतृत्व में मनिहारगोठ, बिचई और सैलानीगोठ के शक्ति केंद्रों में बैठक की गई। कई अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सीएम धामी को बड़े अंतर से जीत दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक, किरन देवी, दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी, सफीकुर रहमान, हाफिज गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।