15 कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए होंगे रवाना
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद जिला टोली की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण को लेकर चर्चा हुई। जिले से 15 कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे। 22 मई को कालाढूंगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष दरपान सिंह ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का प्रशिक्षण शिविर तय हो गया है। इस दौरान नवीन रौतेला, कुंदन सिंह टंगड़िया, हितेंद्र धपोला, संजय नेगी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र धामी, कोषाध्यक्ष पंकज मेहता, सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह नगरकोटी, प्रांत मंत्री पूरन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
