चांदमारी की टीम ने किया फाइनल में प्रवेश

चम्पावत। लोहाघाट में यूथ कप सीजन टू फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को पहले सेमी फाइनल मुकाबले में चांदमारी की टीम ने गोरखा नगर को दो गोल से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
जीआईसी खेल मैदान में रविवार को हुए पहले सेमी फाइनल मुकाबले का शुभारंभ उत्तराखंड ओलंपिक एसोएिशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण और एसोसिएशन के महासचिव डॉ.बीके सिंह ने किया। उन्होंने खेल प्रतिभावों को आगे बढ़ाने के लिए हर सभव मदद और सुविधा देने का आश्वासन किया। इसके बाद पहला सेमी फाइनल मुकाबला चांदमारी और गोरखा नगर के बीच खेला गया। चांदमारी की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम ने दूसरे हाफ में लगातार दो गोल दाग गोरख नगर को हरा कर फाइनल में जगह पक्की की। चांदगारी के जगदीश और प्रियांशु ने गोल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *