आचार्य रामदेव की पुण्यतिथि मनाई
चम्पावत। दयानंद इंटर कॉलेज में सोमवार को संस्थापक स्व. आचार्य रामदेव आर्य की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय में यज्ञ किया गया। पुरोहित विमल अग्निहोत्री के निर्देशन में श्याम देव आर्य और ऋषिदेव आर्य सहित अन्य गणमान्य जनों ने यज्ञ कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यहां रूपचंद शास्त्री, मयंक, डॉ़ रामसहाय, सामश्रवा आर्य, वाजश्रवा आर्य, डॉ़ मनुश्रवा आर्य, सुलोचना, सुमनलता, रामवती, बुद्ध सिंह वर्मा, साक्षी, सुधा देवी आदि रहे।
