पांच शक्ति केंद्रों में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

चम्पावत। भाजपा ने पांच शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ता सम्मलेन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के टिप्स दिए। इसके अलावा सीएम की पत्नी ने गीता धामी ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को वोट देने की अपील की।
सोमवार को सैंदर्क, सुयालखर्क, मिरतोला, डाबरी गड़कोट और गुरजिला पाली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास विधायक प्रमोद नैनवाल, पलायन आयोग सदस्य अनिल साही ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेश पंगरिया, पूर्व प्रमुख निर्मल माहरा, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तड़ागी, प्रधान जगत सिंह आदि शामिल रहे। इधर सीएम गीता धामी ने सुयालखर्क, ललुवापानी, पुनाबे, शांत बाजार आदि इलाकों में जन संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *