गुमशुदा महिला को पहुंचाया सकुशल घर
बागेश्वर। कपकोट गुमशुदा 70 वर्षीय वृद्ध महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। अनरिया गांव निवासी भवानी देवी पत्नी स्व. जीत राम एकाएक घर से गायब हो गई थी। उसकी बहू गीता देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने वृद्धा को गांव के जंगल से बरामद कर लिया है। टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, आरक्षी नैन राम, पीआरडी हरीश राम शामिल थे।
