पोस्टमार्टम हाउस में पानी की समस्या का हो समाधान
चम्पावत। उपजिला चिकित्सालय के डाॉक्टरों ने लोहाघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई है। उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में पानी की समस्या होने के कारण गंदगी हे रही है। कहा कि शवों से होने वाली गंदगी के लिए भी बमुश्किल आसपास से पानी लाना पड़ता है। जल संस्थान का कनेशक्शन होते हुए भी महीनों से एक बूंद यहां पानी नहीं टपका है। डॉ. जुनैद ने बताया कि इसके लिए जल संस्थान से कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले सारे मेडिकल स्टॉफ ने पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के पानी का कनेक्शन कई बार लाइन ठीक कर दिया है।
