सीएम धामी की जीत पर संतों ब्राह्मणों ने की टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

 

देहरादून,
चंपावत विधानसभा के उप चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक विजय पर पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में आज विशेष रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर संतों ब्राह्मणों और श्रद्धालु भक्तों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई बांटी गई और मुख्यमंत्री को बधाई भी दी गई, इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव के संत राज पाल गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी पंडित भरत जोशी, पण्डित अतुल शर्मा, हर्षपति रयाल, दीपेंद्र नौटियाल, गणेश विजलवान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत की मंगल कामना के साथ पौराणिक के दरबार में अर्जी लगाई गई थी। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की पूजा अभियान दल में टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी महाराज, कार्यक्रम संयोजक और आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, समाजसेवी मनोहर लाल जुयाल, हरीश चौरासिया, सौरभ सिंह रावत आदि शामिल थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रसाद भेंट करने के साथ विजयश्री का आशीर्वाद दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *