3  मिनट 29 सेकेंड तक अष्टवक्रासन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा

हरिद्वार। हरिद्वार की डॉ. प्रिया आहूजा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। डॉ. प्रिया ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 3 मिनट 29 सेकेंड तक योगासन अष्टवक्रासन कर नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। अब इस दावे से जुड़े सुबूतों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों को भेजा जाएगा। सुबूतों की समीक्षा के बाद दावा सही पाए जाने पर डॉ. प्रिया का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सकेगा।
फिजियोथैरेपिस्ट 33 वर्षीय डॉ. प्रिया आहूजा ने पुराना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मंगलवार को सुबह मायापुर स्थित ओम घाट पर तोड़ने का दावा किया है। अब ऑनलाइन कोशिश के जरिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए सुबूत भेजने होंगे। प्रिया आहूजा ने बताया कि वह दो बच्चों की मां हैं और इस योगासन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वह पिछले सात साल से तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसमें उनकी पूरी फैमिली का पूरा योगदान रहा।
रिकॉर्ड के अधिकारियों को ऑनलाइन सबूत भेजने के लिए चार जजों को नियुक्त किया गया था। चार जजों में गुरुकुल कांगड़ी विवि से योगाचार्य चर्चित बालियान, दो बीपीएड डिग्री होल्डर जिम संचालक और मीडिया को चुना गया था। योगाचार्य चर्चित बालियान ने बताया कि जजों की टीम मौके पर मौजूद थी। इससे पहले इस रिकॉर्ड को तमिलनाडु की भाग्यश्री ने बनाया था। जो कि 2 मिनट 6 सेकेंड तक का था। जिसे 15 दिसंबर 2021 में बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *