कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक धरा

हरिद्वार। बुग्गवाला थाना पुलिस ने गांव रसूलपुर टोंगिया में एक कच्ची शराब की भट्टी पर छापेमारी कर पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने वाले उपकरण बरामद कर भारी मात्रा में मिले लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को जेल भेजा दिया। पुलिस टीम मे उपनिरिक्षक ममता रानी, कांस्टेबल विजयपाल, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *