साप्ताहिक योग शिविर शुरू
रुडकी। मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से एचिवर-स्पोर्टस एकेडमी करौंदी के प्रांगण में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। उदघाटन मदरहुड विवि के कुलपति डॉ. नरेन्द्र शर्मा व राजकुमार सिंधु निदेशक एचिवर स्पोटर्स एकेडमी, प्राचार्य डॉ. अभिषेक भूषण शर्मा ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. सुमित विश्नोई, डॉ. एसके कौशिक, निखिल गुप्ता, सोहन लाल, योग शिक्षिका साक्षी शर्मा, दीपक आदि मौजूद रहे। शिविर बीस जून तक निशुल्क संचालित किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति नामांकन कराकर भाग ले सकता है।
