नैनीताल। मौना में एक बाइक सवार घोड़े से टकराने के बाद अल्मोड़ा जा रहे ट्रक से टकरा गया। इससे बाइक सवार नवीन सुयाल सुयालबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।