काशीपुर के चैती गांव में गुलदार दिखने से हड़कंप

 

काशीपुर। गोविषाण टीले के बाद अब चैती गांव में भी गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने टीला क्षेत्र में कांबिंग की। अब विभाग ने पिंजरा लगाने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति मांगी है।

पिछले कुछ दिनों से द्रोणासागर स्थित गोविषाण टीले में गुलदार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार की रात चैती गांव में भी लोगों को गुलदार दिखाई दिया। यहां गुलदार ने पालतू जानवरों को निवाला बनाया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। शनिवार को रेंजर ललित कुमार की अगुवाई में टीम ने गोविषाण टीले में कांबिंग की, लेकिन टीम को गुलदार नहीं दिखाई दिया। वन रेंजर ने बताया कि टीम शाम के समय रोजाना टीला क्षेत्र में गश्त करेगी। साथ ही यदि गुलदार का मूवमेंट दिखाई दिया तो पिंजरा लगाया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। टीम में रेंजर ललित आर्य, वन दरोगा मनोज सिंह रावत, ओमप्रकाश, वन आरक्षी स्वर्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

-क्षेत्र में टीम के साथ गश्त की गई, लेकिन गुलदार नहीं दिखा। टीला क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर पिंजरा लगा दिया जाएगा। -ललित कुमार, रेंजर, वन विभाग।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *