खनन की ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रुड़की। टैक्टर ट्राली की दुघर्टना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को घेर लिया। तहसील प्रशासन ने सीज की कार्रवाई कर वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों का धरना समाप्त कराया गया। 16 जून को कलियर के खेत में 24 वर्षीय युवक का शव मिला था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि सीसीटीवी में खनन की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दुर्घटना हुई है। रविवार को युवक की मौत के गुस्साए ग्रामीणों ने ने खनन की पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को घेर कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस और भगवानपुर तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तार की मांग उठाई। भगवानपुर तहसीलदार गिरीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वार्ता के दौरान ही पुलिस ने दुघर्टना में शामिल ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको कलियर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मांग पत्र तैयार कराया है। जिसको भगवानपुर उपजिला अधिकारी को सौंप दिया है। रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। ग्रामीण को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया गया। इमली चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाए गए टैक्टर ट्राली के चालक को कलियर पुलिस लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *