पूर्व सैनिकों ने सीएम के साथ किया संवाद
पौड़ी। अग्निपथ योजना को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व सैनिकों से वीसी के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह योजना युवाओं के हित के लिए बनाई गई है। सोमवार को एनआईसी सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सचिव राजेंद्र सिंह राणा ने सीएम से संवाद किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी पूर्व सैनिकों से योजना के फायदे युवाओं के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम ईला गिरी सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
