भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पौड़ी। पौड़ी में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दलीप रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी मौजूद रहीं।
प्रेक्षागृह में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी अपने मंडल में एक ऐतिहासिक काम जरूर करवाएं। कहा कि कमजोर बूथों की समीक्षा केवल चुनावों के समय ही नहीं, बल्कि निरंतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है। कहा कि स्वास्थ्य महकमे में ही विभिन्न पदों पर कम से कम दस हजार नौकरियां दी जाएंगी।
पौड़ी जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती करने के लिए जो पार्टी की रीति नीति से काम करेगा वही आगे बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, क्रांति किशोर, अतर सिंह असवाल, सुमन लता ध्यानी, गणेश भट्ट, नरेंद्र रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल, जग बहादुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *