शराब समेत एक गिरफ्तार
नई टिहरी। घनसाली थाना पुलिस ने ग्राम ठेला नैलचामी निवासी धुमरी शाह को 28 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
