पिछले पांच वर्षों तक विधायक ने जनता को छला है: नवप्रभात 

विकासनगर। पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई को बढ़ावा देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य पूरी तरह से ठप रहे। विधायक ने जनता को गुमराह करने का काम किया। पांच वर्ष पहले कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य शुरू किए गए थे उन्हें रोककर विधायक अब शुरू कराने के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं। यह बात कांग्रेस के विकासनगर प्रत्याशी नवप्रभात ने जनसपंर्क अभियान के दौरान कही। इस मौके पर पूर्व आईजी अनंतराम की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने लोगों भाजपा छोडकर कांग्रेस सदस्यता ली।
केदारावाला में पूर्व आईजी अनंतराम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ब्लॉक के एक जनप्रतिनिधि ने विधायकी को मनमाने तरीके से चलाया। ब्लॉक प्रतिनिधि के हवाले विधायक ने अपनी विधायकी सौंपी। जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे। विधायकी पर ब्लॉक के प्रतिनिधि का कब्जा रहा। जिसने तमाम विकास कार्य ठप किये और विधायकी को ठेकेदारी पर चलाया। कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को समझना होगा। अब जनता को विधायकी के ठेकेदारों के भरोसे नहीं अपने विधायक को चुनकर अपने विधायक के भरोसे चलना होगा, तभी क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर पूर्व आईजी अनंतराम चौहान ने कहा कि उन्होंने नवप्रभात की काबिलियत को देखकर ही कांग्रेस में शामिल हुए। कहा कि नवप्रभात जैसे विकास कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि कभी कभार मिलते हैं। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में असमत अली, पूर्व सैनिक इरफान अली, लियाकत अली, नवाब अली, मेहंदी, संदीप पाल, मनीष, अमन आदि ने पार्टी की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *