किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के खेड़ा गांव में कृषि,उद्यान और पुशपालन विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभागीय अधिकारियों ने किसानों को कृषि, पशुपालन और उद्यान से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। फसल बीमा कंपनी के दीपक चौहान ने फसल बीमा के संदर्भ में खरीफ, रबी और सब्जी उत्पादन के बीमा के बारे में जानकारी दी। सहायक उद्यान अधिकारी जौनपुर सुंदरलाल शाह ने पौध रोपण और पेड़ों पर फल आने के दौरान कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से बरसात सीजन में अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण करने को कहा। पशुपालन विभाग के कुलदीप चौधरी ने पशुपालकों को खुरपा रोग आदि तथा ब्लॉक के प्रभारी कृषि अधिकारी अनिल कुमार मलिक ने कस्तकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु समय-समय पर गोष्ठी के माध्यम से समाधान करने की बात कही। मौके पर सहायक कृषि अधिकारी सुनील डोगरा, दीपक भट्ट, रतन मणि गौड़, सोबना देवी, सुंदरलाल चमोली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *