मृतक वन श्रमिक के परिवार को स्थाई रोजगार देने की मांग

नई टिहरी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय वन संपदा बचाने के दौरान वन श्रमिक की मौत पर सरकार से मृतक के परिजनों स्थाई रोजगार देने की मांग की है। साथ वन विभाग से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग की है। शुक्रवार को उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बीते 24 जून को जिला मुख्यालय के समीप के जंगलों में लगी आग को बुझाते समय वन श्रमिक सतेंद्र सिंह पंवार (32) निवासी लामकोट चंबा की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई थी, लेकिन वन विभाग की ओर से मृतक श्रमिक के परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं की गई है। कहा कि दैनिक वन श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये विभाग द्वारा कोई उपाय नहीं जाते है। कहा वह सरकार से मांग करेंगे कि राष्ट्र की वन संपदा बचाने के दौरान जिन-जिन वन श्रमिकों की मौत हुई है, सरकार उनके परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक व्यक्ति को वन विभाग में स्थाई नियुक्ति के साथ मृतक को शहीद का दर्जा दे। उन्होंने इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल को भी पत्र भेजा है। कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकार के सौ दिन पूरे होने का जश्न तो मनाया, लेकिन इन सौ दिनों में टिहरी विधानसभा में एक भी ऐसा कार्य नहीं हो जो यहां के जनप्रतिनिधि की उपलब्धि हो। कहा बीते दिनों केंद्रीय मंत्री द्वारा टिहरी बांध के ऊपर से 24 घंटे आवागमन के लिये बांध टॉप खोलने की बात कही गई थी,जिसका भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब प्रचार-प्रचास किया। लेकिन डेढ़ माह से अधिक का समय होने के बाद भी बांध टॉप लोगों के 24 घंटे आवाजाही के नहीं खुल पाया। मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, विनोद डबराल, परमजीत राणा, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *