हिमाचल को आपदा राहत के लिए 171.20 करोड़ मिले

 

शिमला। केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत के लिए 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसे राज्य आपदा प्रतिक्रिया फंड (एसडीआरएफ) की पहली किस्त के रूप में जारी किया है। इसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दिया गया है। तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और राजस्थान के लिए 810.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसमें नगालैंड को 17.20 और राजस्थान के लिए 622.40 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है।

यह धनराशि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के निदेशक अभय कुमार ने जारी की है। इस संबंध में वित्त सचिव को सूचित भी किया है। उन्होंने कहा कि इसकी संस्तुति 15वें वित्तायोग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए की है। पहली किस्त के आने के बाद हिमाचल प्रदेश इसका इस्तेमाल आपदा राहत से जुड़ी गतिविधियों पर कर सकेगा।

इस धनराशि का एक हिस्सा जल्द सभी उपायुक्तों को भी जारी किया जाएगा। हालांकि, प्रदेश में बारिश से हो रहे नुकसान के मद्देनजर अभी यह राहत राशि नाकाफी है, मगर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य के लिए और भी राहत राशि जारी होगी। यह अन्य किस्तों में आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *