लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के थाना चंदौसी से फरार चल रहे वारंटी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय भेज दिया ह। सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली ने बताया कि फरार वारंटी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *