किसानों को मृदा परीक्षण के उपयोग व महत्व के बारे में बताया
रुद्रपुर। कृषक भारती को-ऑपरेटिव ने तरल जैव उर्वरक अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित तरल जैव उर्वरक अभियान का मुख्य कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मृदा परीक्षण के उपयोग और महत्व, तरल जैव उर्वरक, किसान समुदाय के कल्याण के लिए कृभको की भागेदारी और कृषि विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। किसानों ने दैनिक कृषि में नई तकनीकों को अपनाने पर अपने अनुभवों को साझा किया। तरल जैव उर्वरक पर एक प्रश्नावली का भी आयोजन किया गया एवं विजेता किसानों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान शशिकांत पटेल, टीकम सिंह खेरा, गजेंद्र कुमार, अजीजुल रहमान, कुंदन लाल खुराना आदि मौजूद रहे।
