किसानों को दी उत्तम चारा खेती की तकनीकी जानकारी

 

रुद्रपुर। पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने कृ‌षक गोष्ठी में किसानों को उत्तम चारा खेती की तकनीकी जानकारी दी। किसानों को वर्षाकाल में होने वाले चारे अफ्रीकन मक्का, घास, ज्वार, लोबिया आदि का बीज वितरित किया। जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम लामाखेड़ा, नलई और साधूनगर गांव में टीएसपी कार्यक्रम के तहत कृषि गोष्ठी हुई। पंतनगर के चार वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह पाल और डॉ. सुरेश कुमार जैन ने किसानों को चारा उत्पादन पर तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद मुफ्त में किसानों को चारे का बीज बांटा गया। साधूनगर गांव में प्रधान मनीष सिंह और प्रदीप सिंह के साथ ही करीब 35 किसानों, नलई गांव में अटेरी देवी और उनके पति सतीश सिंह एवं लामाखेड़ा गांव की प्रधान शांति देवी और उनके पति रामपाल के साथ किसानों को बीज वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *