चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

 

रुड़की। तीन दिन पूर्व मंगलौर भगवानपुर बाईपास पुल के निकट से चोरी हुई एक बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर के मोहल्ला मालियान निवासी हकीकत अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 14 जुलाई की शाम को वह किसी कार्य से मंगलौर भगवानपुर बाईपास पर गया था। जहां पर नहर पुल के निकट उसकी बाइक खड़ी थी कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो वहां पर नहीं थी। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में अश्वनी निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *