चार कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया
रुड़की। समर्पण संस्था ने चार कांवड़ यात्रियों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल भेजा। संस्था की ओर से कांवड़ियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। जहां उपचार के लिए पहुंचे चार कांवड़ियों को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान संस्था द्वारा लगाए शिविर में संजीव सैनी, श्रवण सैनी, शैलेष बंसल, प्रदीप गोयल, नरेश यादव, संदीप गोयल, सचिन पंडित, रेनू पुरी, कार्तिक पुरी, शशिकान्त अग्रवाल, सौरभ सिंघल, इंद्रजीत सिंह, गौरव शर्मा, अमित अग्रवाल आदि ने भी सहयोग दिया।
