खुली बैठक में छाये पेयजल व स्वास्थ्य के मुद्दे

पिथौरागढ़। कटियानी व मजिरकण्डा ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक में पानी व स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मुखरता से अपनी समस्याएं रखी। मजिरकांडा में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कई समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधान किरन भट्ट ने जल जीवन मिशन की हर घर नल ,हर घर जल योजना,पेंशन, जन्म मृत्यु, सहित वित्तीय वर्ष 2022-23 कार्ययोजना तैयार की गयी । बैठक में मौजूद सदस्यों ने पेयजल,मनरेगा में रोजगार का विषय उठाया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी मनोज धामी ने किया । खुली बैठक में आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ती सहित उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *