पांच लाख की अवैध सागौन की लकड़ी बरामद

हल्द्वानी। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टीम ने एक वाहन को 18 सागौन के गिल्टों के साथ जब्त किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। भाखड़ा रेंज के रेंजर यूसी आर्या ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के एक पिकअप वाहन रामपुर रोड बेलबाबा से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। संदिग्ध हालात में आ रहे इस पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो इसमें करीब 18 मोटे गिल्टे सागौन के बरामद हुए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लकड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा, नवीन रैक्वाल, आनंद पंत, फारेस्ट गार्ड संदीप व वाहन चालक कन्नू पंत शामल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *