राजस्थान की घटना पर राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

 

रुद्रप्रयाग। राजस्थान में एक अनुसूचित जाति के छात्र की पीटकर मौत हो जाने के मामले में अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में उक्त जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए सरकार को दोषी लोगों खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजेश्वरी देवी, क्षेपंस हरीश कुमार शाह, प्रधान अनिता देवी, माहेश्वरी देवी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *