मारपीट में क्रास केस दर्ज
रुद्रपुर
नगर के वार्ड 6 में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर क्रास मुकदमे दर्ज किये हैं। नसीम बानो पत्नी मो. आरिफ निवासी वार्ड 6 आजादनगर के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाला असफाक उर्फ अदा, उसकी पत्नी, इमरान व पुत्रियों ने मारपीट की। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से सब्बो पुत्री अशफाक ने दर्ज कराए मुकदमे में शाकिर, उसकी पत्नी फईमा निवासी पंडरी व मसाले वाले के तीन बेटे घर पर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएसआई योगेश कुमार के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
