एनडीआरएफ ने पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे
रुद्रपुर
किसान सहकारी चीनी मिल स्थित 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जवानों ने कैंप परिसर में पौधरोपण किया। रविवार को सेनानी सुदेश कुमार दराल के कुशल मार्ग दर्शन में एनडीआरएफ के जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अनिल कुमार द्वितीय कमान ने जवानों को पर्यावरण के प्रति विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कैंप परिसर में जवानों ने पौधरोपण किया। यहां भूपेन्द्र कुमार उपसेनानी, कर्मवीर भंडारी, सहायक सेनानी, वाहिनी सूबेदार मेजर अमृत लाल मीणा रहे।