एसजेवीएन के निदेशक को मिला पीएसयू अवार्ड

देहरादून

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल (डीएसआईजे) ने सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को वर्ष 2021 का पीएसयू अवार्ड प्रदान किया है। यह अवार्ड एसजेवीएन को वर्ष 2021 की सबसे कुशल और लाभदायक मिनी रत्न कंपनी बनाने में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
एसजेवीएन की वर्तमान में लगभग 31500 मेगावाट का कुल पोर्टफोलियो और विकास के विभिन्न चरणों के तहत 50 से अधिक परियोजनाएं हैं। प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में एसजेवीएन ने वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता के साझा विजन साथ विद्युत के विभिन्न स्रोतों के दोहन में तीव्रता से प्रगति कर रहा है। आगामी पांच वर्षों में 75000 करोड़ रुपए और दस वर्षों में 1.8 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। एसजेवीएन ने वर्ष 1988 में 1500 मेगावाट की एकल जलविद्युत परियोजना के साथ शुरुआत की थी। मौजूदा समय में कंपनी ने भारत के आठ राज्यों और पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान में उपस्थिति दर्ज की है। एसजेवीएन के पास अब जलविद्युत, ताप, पवन एवं सौर ऊर्जा परियोजनाएं, पावर ट्रांसमिशन और पावर ट्रेडिंग का विविध पोर्टफोलियो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *