पेयजल समस्या को हल करे विभाग: राजकुमार
देहरादून
पूर्व विधायक राजकुमार ने देहरादून के जल संस्थान से शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नई बस्ती, नेमी रोड, संजय कालोनी, बलबीर रोड, इंदर रोड, मोहिनी रोड, भगत सिंह कॉलोनी और डालनवाला से सटे क्षेत्रों में करीब 15 दिनों से पानी का संकट चल रहा है। लोगों को पानी के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
