रुड़की में मंडी निरीक्षक तीस हजार की घूसखोरी में गिरफ्तार

रुड़की।  मंडी निरीक्षक को तीस हजार की घूसखोरी में विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के लिए मंडी निरीक्षक को टीम अपने साथ लेकर देहरादून लेकर रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी मची रही। रुड़की में इससे पूर्व भी चकबंदी कार्यालय और तहसील में सरकारी कर्मचारी घूसखोरी में गिरफ्तार हो चुके हैं। 29 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून में हेल्पलाइन नंबर पर एक शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरा मील और लकड़ी के लाइसेंस को पुत्र के नाम कराना था। जिसकी एवज में कृषि उत्पादन मंडी समिति रुड़की के मंडी निरीक्षक शिव मूर्ति की ओर से तीस हजार रुपये की घूस मांगी गई है। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और गुरुवार को मंडी पहुंच गई। रंगे हाथ मंडी निरीक्षक शिव मूर्ति सिंह पुत्र जयनारायण सिंह निवासी गांव खपटिहा थाना हड़िया जिला प्रयागराज हाल मंडी समिति कॉलोनी ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *