यमुना किनारे मिला लापता व्यक्ति का शव

नई टिहरी

जौनपुर ब्लॉक के पीएचसी नैनबाग में उपचार के लिए भर्ती मरीज के लापता होने के बाद पुलिस ने व्यक्ति का शव यमुना नदी किनारे बरामद किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मसूरी भेज दिया है।
पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 7 जून को जौनपुर ब्लॉक के थाना कैम्पटी के ग्राम थुरेटी निवासी सुलतान सिंह को परिजन उपचार के लिए पीएचसी नैनबाग लाये थे, जहां वह अचानक लापता हो गया था। काफी खोज के बाद भी जब उसका पता नहीं चल तो, परिजनों ने थाना कैम्पटी में सुलतान सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदा के डूबने की आंशका पर एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस टीम ने नदी किनारे उसकी तलाश की। जिसके बाद रविवार को सलतान सिंह का शव नैनबाग पुलिस चौकी के समीप यमुना नदी किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीप लोगों की मदद से शव को नदी किनारे से सड़क तक पहुंचाया। नैनबाग चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया गुमशुदा सुलतान सिंह का शव यमुना नदी के किनारे बरामद हुआ है। शव को पीएम के लिए मसूरी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *