नपा ने कूड़े की बिक्री कर कमाए 43 हजार रुपये

रुद्रप्रयाग

नगर पालिका रुद्रप्रयाग द्वारा लगातार अजैविक कूड़े को एकत्र करते हुए इसके पृथक कर रिसाइकलिंग के बाद बिक्री किया जा रहा है। इससे पालिका आय प्राप्त कर रही है। बुधवार को नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा अजैविक कूड़े (गत्ता, प्लास्टिक, कांच, टिन) को सामग्रीवार पृथक-पृथक किया गया। कुल 3.5 टन कूड़े को रिसाइकिलिंग के बाद बिक्री कर दिया गया है जिससे पालिका को कुल 43,8,55 रुपये की आय प्राप्त हुई। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार ने बताया कि पालिका लगातार अजैविक कूड़े को रिसाइकलिंग करते हुए इससे अच्छी आय प्राप्त कर रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को देखते हुए पालिका लगातार स्वच्छता अभियान को और तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *