बाइक सवार पर कार सवार युवकों ने झोंका फायर

रुड़की

रंजिश के चलते कार सवार कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे एक युवक के पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद वह नीचे गिर गया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की उसके बाद उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कर्नल एनक्लेव आकाशदीप कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र पंकज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से लिब्बरहेड़ी जा रहा था। कैनाल रोड पर पहुंचने पर पीछे से एक कार आई। उसने उसकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। जिसके चलते वह नीचे गिर पड़ा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिनमें से दो आरोपियों को पीड़ित द्वारा पहचान लिया गया। दो आरोपी नामजद बताए गए हैं जबकि अन्य आरोपी अज्ञात बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *